पर्यटन सीजन में जयपुर की रौनक चरम पर : ऐतिहासिक धरोहरों पर उमड़े सैलानी, शेर और बघेरों को देखकर रोमांच किया महसूस 

पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बड़ा लाभ मिलेगा

पर्यटन सीजन में जयपुर की रौनक चरम पर : ऐतिहासिक धरोहरों पर उमड़े सैलानी, शेर और बघेरों को देखकर रोमांच किया महसूस 
पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी छुट्टियों और नए साल के मद्देनजÞर आने वाले दिनों में जयपुर आने वाले पर्यटकों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर देशी और विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बनती नजर आ रही है। शनिवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी चहल-पहल देखने को मिली। पुरातत्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमेर महल में 18,938, हवामहल स्मारक में 15,607 पर्यटक पहुंचे, जबकि जंतर मंतर स्मारक में 13,570 और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 9,422 सैलानी आए। 

केवल ऐतिहासिक स्मारक ही नहीं, बल्कि जयपुर की टूरिज्म भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। वहीं नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, टाइगर सफारी और लायन सफारी में सैलानियों ने शेर, बाघ और बघेरों को नजदीक से देखकर रोमांच महसूस किया। इसके साथ ही दिल्ली रोड स्थित हाथी गांव में पर्यटकों ने हाथी सवारी का भी भरपूर लुत्फ  उठाया। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी छुट्टियों और नए साल के मद्देनजÞर आने वाले दिनों में जयपुर आने वाले पर्यटकों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे न सिर्फ  शहर की रौनक बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Tags: tourist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर