एसीबी की कार्रवाई : सहायक व्यवस्थापक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, फसल बीमा योजना राशि का मुआवजा पास करने की एवज में ली रिश्वत

आरोपी से पूछताछ जारी 

एसीबी की कार्रवाई : सहायक व्यवस्थापक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, फसल बीमा योजना राशि का मुआवजा पास करने की एवज में ली रिश्वत

एसीबी अजमेर इकाई ने ग्राम सेवा सहकारी समिति धातोल के सहायक व्यवस्थापक परमेश्वर कुमार प्रजापत को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मुआवजे की राशि पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई, पूछताछ जारी है।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी एसयू अजमेर इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी परमेश्वर कुमार प्रजापत सहायक व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड धातोल, पंचायत समिति भिनाय, जिला अजमेर को परिवादी से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी (एसयू अजमेर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी से उसकी पत्नि एवं स्वयं की पुश्तैनी कृषि भूमि की रबी की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि का मुआवजा पास करने की एवज में 30 हजार रूपए की रिश्वत राशि ली।

इस पर एसीबी अजमेर के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरवीजन में टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए परमेश्वर कुमार प्रजापत को 30 हजार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। 

 

Read More स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री रातभर परेशान, यात्री बोले- बार-बार झेलनी पड़ती है असुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब