कश्मीर में ठंड का प्रकोप तेज : कई स्थानों पर शून्य से काफी नीचे तापमान, रातें काफी सर्द

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया

कश्मीर में ठंड का प्रकोप तेज : कई स्थानों पर शून्य से काफी नीचे तापमान, रातें काफी सर्द

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, शोपियां और पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। घाटी वर्तमान में सर्दियों के कठिन चरण चिल्लई से गुजर रही है।

जम्मू। कश्मीर में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान पहुंच जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात दर्ज किये गये तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। पर्यटन स्थलों में ठंड का प्रकोप और ज्यादा रहा, स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से  6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, हालांकि पिछली रात की तुलना (शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे) में यह थोड़ा अधिक था।

पहाड़ी रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा गिरकर शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया, जो पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काफी कम है। दक्षिण कश्मीर के जिलों में भी रातें काफी सर्द रहीं। शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस  के मुकाबले काफी गिरावट को दिखाता है। पुलवामा में तापमान पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री के मुकाबले तापमान गिरकर 3.9 शून्य से डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जबकि जम्मू संभाग के कई इलाकों में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर तक दर्ज किया गया। भद्रवाह जम्मू संभाग का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान मुख्य रूप से शुष्क परिस्थितियों का संकेत देता है, जिससे पता चलता है कि क्षेत्र में कई दिनों तक कोई बड़ा मौसमी व्यवधान नहीं होगा।

कश्मीर घाटी वर्तमान में चिल्लई से गुजर रही है, जो सर्दियों का सबसे कठिन चरण है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 40 दिनों तक रहता है। चिल्लई कलां की शुरुआत गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ हुई थी।

Read More तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका 

 

Read More तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट