IFMS 3.0 में हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का विकल्प नहीं, पटवारियों का विशेष भत्ता स्पेशल इंसेंटिव एलाउन्स में दर्ज करने के निर्देश

आवश्यक प्रावधान किए जाने का अनुरोध

IFMS 3.0 में हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का विकल्प नहीं, पटवारियों का विशेष भत्ता स्पेशल इंसेंटिव एलाउन्स में दर्ज करने के निर्देश

राजस्थान सरकार के निदेशालय, कोष एवं लेखा, राजस्थान, जयपुर ने IFMS 3.0 प्रणाली से जुड़े वेतन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। निदेशालय की ओर से उप-निबंधक (भू-अ.), राजस्व मंडल, अजमेर को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माह अक्टूबर देय नवम्बर के वेतन बिल में IFMS 3.0 पर हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

जयपुर। राजस्थान सरकार के निदेशालय, कोष एवं लेखा, राजस्थान, जयपुर ने IFMS 3.0 प्रणाली से जुड़े वेतन भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। निदेशालय की ओर से उप-निबंधक (भू-अ.), राजस्व मंडल, अजमेर को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि माह अक्टूबर देय नवम्बर के वेतन बिल में IFMS 3.0 पर हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है। पत्र में बताया गया कि राजस्व मंडल, अजमेर की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई थी कि पटवारियों के वेतन बिल में हार्ड ड्यूटी एलाउन्स का ऑप्शन सिस्टम में दिखाई नहीं दे रहा है, जिस पर आवश्यक प्रावधान किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में निदेशालय ने स्पष्ट किया कि राजस्व (ग्रुप-2) विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2013 को जारी आदेश के अनुसार राज्य के राजस्व पटवारियों को उनके बहुआयामी कार्य की प्रकृति को देखते हुए “विशेष भत्ता” दिए जाने का प्रावधान है।

लेकिन कुछ आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा इस विशेष भत्ते की राशि को हार्ड ड्यूटी एलाउन्स के रूप में दर्ज किया जा रहा था, जो सही नहीं है। निदेशालय ने बताया कि IFMS 3.0 प्रणाली में पटवारियों को दिए जाने वाले इस विशेष भत्ते के भुगतान हेतु “स्पेशल इंसेंटिव एलाउन्स (पे-आईडी 131)” का प्रावधान पहले से उपलब्ध है। इसलिए पटवारियों को देय विशेष भत्ते की राशि को हार्ड ड्यूटी एलाउन्स के बजाय स्पेशल इंसेंटिव एलाउन्स (पे-आईडी 131) में दर्ज कर भुगतान किया जाना चाहिए।आदेश से स्पष्ट है कि भविष्य में पटवारियों के वेतन बिल बनाते समय संबंधित अधिकारी इसी प्रावधान का पालन करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब