भरतपुर की सेंट्रल जेल में कैदी की मौत : परिजनों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, कहा- समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते हुई मौत

जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा

भरतपुर की सेंट्रल जेल में कैदी की मौत : परिजनों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप, कहा- समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते हुई मौत

बहुचर्चित संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी कृष्ण कुमार की शनिवार को भरतपुर की सेवर केंद्रीय कारागार में मौत हो गई। जेल प्रशासन के साथ सेवर थाना पुलिस ने शहर के गोपालगढ़ मोहल्ला निवासी मृतक कैदी के शव को आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

भरतपुर। बहुचर्चित संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी कृष्ण कुमार की शनिवार को भरतपुर की सेवर केंद्रीय कारागार में मौत हो गई। जेल प्रशासन के साथ सेवर थाना पुलिस ने शहर के गोपालगढ़ मोहल्ला निवासी मृतक कैदी के शव को आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। कृष्ण कुमार की मौत की खबर के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचकर जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

उसकी पत्नी कृतिका सिंह का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते उनके पति की मौत हुई है। वर्ष 2003 के इस बहुचर्चित हत्याकांड में कृष्ण कुमार के साथ ही आजीवन कारावास की सजा पाने वाले कैदी नरेश गुप्ता की भी दो महीने पहले इसी जेल मौत हो चुकी है जबकि हत्याकांड का तीसरा सजायाफ्ता कैदी बिट्टू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य