बजट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोकस : जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद, कहा- बढ़ता राजस्थान–निखरता राजस्थान थीम पर बनेगा बजट

समाज का कोई भी वर्ग और क्षेत्र अछूता नहीं

बजट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोकस : जनप्रतिनिधियों और आमजन से संवाद, कहा- बढ़ता राजस्थान–निखरता राजस्थान थीम पर बनेगा बजट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर पूरी तरह फोकस में हैं। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश हित में लगातार बजट पूर्व चर्चाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में कोटा संभाग एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के विधायक, विधायक प्रत्याशी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर पूरी तरह फोकस में हैं। मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश हित में लगातार बजट पूर्व चर्चाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में कोटा संभाग एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के विधायक, विधायक प्रत्याशी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया जा रहा है। इन बैठकों में क्षेत्रीय जरूरतों, विकास कार्यों और जन अपेक्षाओं पर मंथन हो रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी बजट ‘बढ़ता राजस्थान–निखरता राजस्थान’ की थीम पर आधारित होगा। बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN—गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी—के विजन को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज का कोई भी वर्ग और क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहल पर बजट सुझावों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अब तक करीब 25 हजार सुझाव ऑनलाइन प्राप्त हो चुके हैं। आम नागरिक, युवा, महिलाएं, किसान, उद्यमी, श्रमिक और गैर-सरकारी संगठन उत्साहपूर्वक अपने सुझाव दे रहे हैं। वित्त विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘बजट सुझाव’ लिंक के माध्यम से आमजन 10 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आमजन की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने वाला होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल