सुरक्षित-सहयोगी डिजिटल माहौल बनाने के लिए राज्य में जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर किया लॉन्च

एक सुरक्षित और सहयोगी डिजिटल यूथ कम्यूनिटी तैयार की जाए

सुरक्षित-सहयोगी डिजिटल माहौल बनाने के लिए राज्य में जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर किया लॉन्च

पुलिस मुख्यालय एसपी (अपराध) शान्तनू सिंह ने कहा कि पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान चलाया हुआ है।

जयपुर। राज्य में चल रहे साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट महिलाओं और बच्चों के साइबर एब्यूज से बचने और आत्महत्याओं को रोकने के लिए स्टेटवाइड जागरुकता अभियान शुरू किया गया। आमजन की सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचने और पीड़ितों सहायता के लिए 9019115115  हैल्प लाईन नम्बर जारी किया गया। हेल्पलाइन नम्बर जारी करने और जागरुकता अभियान चलाने वाली संस्था व्हाट नॉऊ की संस्थापक नीति गोयल ने कहा कि आज देशभर में साइबर क्राइम के चलते ना जाने कितने लोग आत्महत्या का रास्ता अपना लेते हैं। जोकि एक गम्भीर विषय है। 

हमारा मिशन है कि एक सुरक्षित और सहयोगी डिजिटल यूथ कम्यूनिटी तैयार की जाए ताकि वो आपस में साइबर बुलिंग, साइबर हैरेसमेंट से ड़रे बिना आपस में चर्चा कर सके। इसके अलावा कानूनी सहायता के लिए व्हाट नॉऊ और एयूसीएल मिलकर पीड़ित को मेंटर मुहैया कराएगी। साइबर पुलिस के साथ मिलकर लीगल गाईडेंस और सपोर्ट दिया जाएगा। नागरिकों को जागरुक करने के लिए राज्य भर में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाऐंगे। पुलिस मुख्यालय एसपी (अपराध) शान्तनू सिंह  ने कहा कि पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान चलाया हुआ है। साइबर अपराधी 14-15 साल के बच्चों को ज्यादा टारगेट बनाते है। ऐसे में समय रहते अगर पुलिस को सूचना दे दी जाती है तो काफी हद तक नुकसान से बचा जा सकता है। जागरुकता सबसे बड़ा सर्पोट है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि पूर्वी नहर परियोजना, जिसे अब राम जल सेतु लिंक परियोजना कहा...
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने का प्रयास : ग्रैप- 3 लागू करने का फैसला, 5वीं तक स्कूल होंगे ऑनलाइन 
Weather Update : उत्तरी हवाओं का कुछ दिन और रहेगा असर, राज्य के कई जिलों में सर्दी बरकरार
विभागीय एप्लीकेशनों का IFMS 3.0 से इंटीग्रेशन पूर्ण करने के निर्देश जारी, अधिकारियों को 15 दिन में पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
मुख्य सचिव ने की प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कहा-  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति को मिलकर करना होगा काम 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- कोटा और जोधपुर निगमों को एक करना अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से लिया फैसला
ओपीएस समाप्त करने के आदेश के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध