मॉल के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बैग में एक लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे

मॉल के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित एक मॉल के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी का मामला सामने आया है

जयपुर। जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित एक मॉल के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी का मामला सामने आया है। यह वारदात शनिवार शाम की है जब एक युवक अपने दोस्तों के साथ मॉल गया था। पीड़ित केशव, जो वैशाली नगर के नर्सरी सर्किल क्षेत्र का निवासी है, ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में केशव ने बताया कि वह अपनी कार मॉल के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दोस्तों के साथ भीतर चला गया था। इस दौरान एक अज्ञात बदमाश ने कार के अंदर रखे बैग को चुराने की योजना बनाई। चोर ने पहले रैकी की और फिर गुलेल से पत्थर मारकर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने पिछली सीट पर रखे बैग को उठा लिया और मौके से फरार हो गया। बैग में एक लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

करीब आधे घंटे बाद जब केशव वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर की करतूत स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। चोर का हुलिया और उसकी गतिविधियां देखकर पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना ने शहर में मॉल और सार्वजनिक पार्किंग क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना