निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा

समिट में एजु-रिवॉल्यूशन सेशन में शिक्षा एवं अवसर पर हुआ खुला संवाद 

निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा

सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए।

जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि पर अपने विचार रखे। बैरवा ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में निवेशकों के साथ विभिन्न एमओयू साइन किए जा रहे हैं जिससे प्रदेश प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेगा। अकादमिक एवं व्यवसायिक भागीदारी से ही शिक्षा रोजगारपरक हो सकती है। विद्यार्थियों के पास ज्ञान, कौशल एवं अवसर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो और विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो इस हेतु शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जा रहे है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायिक कोर्स शुरू किए गए हैं। फिनशिंग स्कूल सेंटर स्थापित किए गए हैं। 

घुमंतू समुदायों के बच्चों के लिए मोबाइल स्कूल चलेंगे : दिलावर

 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की नई शिक्षा नीति में स्कूली स्तर पर ही व्यावसायिक शिक्षा को शामिल किया गया है। सरकार तकनीकि कौशल और संस्कारों को शिक्षण में समावेशित करने का कार्य कर रही है। घुमंतू समुदायों के बच्चों को शिक्षित करने हेतु मोबाइल स्कूल की शुरू किए जाएंगे। चलित वाहनों में इन समुदायों के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। डेनमार्क दूतावास के सोरेन नोरेलुंड, आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो अविनाश कुमार अग्रवाल, वनस्थली विद्यापीठ के सीईओ अभिषेक पारीक भी मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत मार्च 2027 तक केंद्रों की संख्या 25,000 करने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने कहा- जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाइयों का लाभ, मध्यम वर्ग को ₹40 हजार करोड़ से अधिक की बचत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में 17,990 से अधिक केंद्रों पर...
कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार
आज का भविष्यफल     
सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं