दिनदहाडे घर में चोरी की वारदात : काम पर गया था पीड़ित युवक, पत्नी वापस आई तो घर का ताला टूटा मिला; अलमारी खोलने पर गायब मिले हजारों रुपए

पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई 

दिनदहाडे घर में चोरी की वारदात : काम पर गया था पीड़ित युवक, पत्नी वापस आई तो घर का ताला टूटा मिला; अलमारी खोलने पर गायब मिले हजारों रुपए
जवाहर सर्किल थाना इलाके के गोकुल वाटिका क्षेत्र में एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हो गई।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके के गोकुल वाटिका क्षेत्र में एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हो गई। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुबह काम पर चला गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी, जो गोकुल वाटिका में मकानों में काम करती है, जब घर वापस आई, तो उसने देखा कि कमरे का गेट टूटा हुआ था। यह देखकर वह घबरा गई और अंदर देखा, तो कमरे में रखी अलमारी का गेट भी टूटा हुआ था। 

इस संबंध में गोकुल वाटिका जवाहर सर्किल निवासी रोडू लाल ने रिपोर्ट दी कि अलमारी में 40 हजार रुपये नगद रखे हुए थे, जो गायब थे। इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर की रैकी पहले से ही कर रखी थी और उन्हें पता था कि घर में दिन के समय कोई नहीं रहता। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Read More साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता