शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 : अभियान में नहीं मिलेगी किसी कार्मिक को छुट्टी, हर दिन आने वाले आवेदनों का उसी दिन करना होगा निस्तारण

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 : अभियान में नहीं मिलेगी किसी कार्मिक को छुट्टी, हर दिन आने वाले आवेदनों का उसी दिन करना होगा निस्तारण
शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में 17 से 24 दिसंबर तक सात दिवसीय “शहरी समस्या समाधान शिविर-2025” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राज्य की प्रत्येक नगरीय निकाय और प्राधिकरण स्तर पर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविरों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जयपुर। शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में 17 से 24 दिसंबर तक सात दिवसीय “शहरी समस्या समाधान शिविर-2025” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राज्य की प्रत्येक नगरीय निकाय और प्राधिकरण स्तर पर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविरों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का निस्तारण उसी दिन करना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकरण को अगले दिन के लिए लंबित नहीं रखा जाएगा।

इन शिविरों में शहरी सेवा शिविर-2025 के तहत लागू सभी छूट और शिथिलताएं यथावत लागू रहेंगी। शिविर में लंबित मामलों के साथ-साथ नए आवेदनों का भी मौके पर ही समाधान किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि कोई प्रकरण तय समय में पूरा नहीं होता है तो शिविर को कार्य पूर्ण होने तक जारी रखा जाएगा। साथ ही, ई-संपर्क सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र