Weather Update : दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप, फिर से छाएंगे बादल ; सर्दी का असर कम

न्यूनतम तापमान में फिर 2-3 डिग्री बढ़ोतरी

Weather Update : दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप, फिर से छाएंगे बादल ; सर्दी का असर कम

राजस्थान में इन दिनों आसमान साफ होने और ऊंचाई पर हवाएं अच्छी चलने से आसमान बिल्कुल साफ रहने लगा है। इस कारण यहां सभी शहरों में सुबह सूरज निकलने के साथ ही तेज धूप रहने लगती है। इसके असर से बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई।

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों आसमान साफ होने और ऊंचाई पर हवाएं अच्छी चलने से आसमान बिल्कुल साफ रहने लगा है। इस कारण यहां सभी शहरों में सुबह सूरज निकलने के साथ ही तेज धूप रहने लगती है। इसके असर से बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर कम हुआ है और यहां भी दिन में तेज धूप सता रही है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट (1-2 डिग्री) होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 12 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में फिर 2-3 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 06:41 बजे।
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश
गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती