बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार समारोह 2 नवंबर मुंबई में आयोजित
जयपुर। फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है। कुमार मंगलम बिड़ला की अध्यक्षता वाली प्रतिष्ठित जूरी ने कंपनी को यह सम्मान दिया है।पुरस्कार समारोह 2 नवंबर को मुंबई में आयोजित होगा। समारोह की मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी। यह पुरस्कार बेला कासा की असाधारण यात्रा, भारत के उद्यमी परिदृश्य में उसके योगदान और विशिष्ट उपभोक्ता व्यवसाय बनाने में उसके प्रभाव को मान्यता देता है।
जूरी में अरुंधति भट्टाचार्य (प्रेसिडेंट एंड सीईओ, सेल्सफोर्स साउथ एशिया), सिरिल श्रॉफ (मैनेजिंग पार्टनर, सिरिल अमरचंद मंगलदास), संजय नायर (फाउंडर, सोरिन इन्वेस्टमेंट्स), अमित चंद्रा (चेयरमैन, बेन कैपिटल), राजीव मेमानी (चेयरमैन एंड सीईओ, ईवाई इंडिया) और मनीष केजरीवाल (फाउंडर एंड मैनेजिंग पार्टनर, केदारा कैपिटल) शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण ईवाई ने नॉलेज पार्टनर के रूप में किया।

Comment List