भजनलाल सरकार ने तय की अपनी दस प्राथमिकताएं

भजनलाल सरकार ने तय की अपनी दस प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने अगले पांच साल के लिए राजस्थान के नवनिर्माण को लेकर युवाओं के लिए नौकरी के अवसर देने, किसानों की समृद्धि, महिलाओं को सुरक्षा देने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दस प्राथमिकताएं तय की है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने अगले पांच साल के लिए राजस्थान के नवनिर्माण को लेकर युवाओं के लिए नौकरी के अवसर देने, किसानों की समृद्धि, महिलाओं को सुरक्षा देने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दस प्राथमिकताएं तय की है। ये प्राथमिकताएं सभी सरकारी वेबसाइट पर दिखने लगी हैं। इन प्राथमिकताओं में पहली, सभी गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। दूसरी प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर थाने में महिला डेस्क होगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन होगा। तीसरी पेपर लीक सहित अन्य मामलों के लिए एसआईटी का गठन। चौथीं पारदर्शी सरकार स्थापित करेंगे और भ्रष्टाचार-माफिया राज को खत्म करेंगे। पांचवीं कांग्रेस राज में जिन किसानों की जमीन नीलाम हुई, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए नीति बनाएंगे। छठीं 800 करोड़ रुपए के निवेश के साथ क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित करेंगे। सातवीं सभी छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। आठवीं पर्यटन क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। नौवीं पीएम किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपए करेंगे। दसवीं अगले पांच वर्षों में ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित