राजकीय विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम रूपांतरण की होगी समीक्षा, भजनलाल सरकार ने समिति का किया गठन

मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया

राजकीय विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम रूपांतरण की होगी समीक्षा, भजनलाल सरकार ने समिति का किया गठन
मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में किए गए रूपांतरण की समीक्षा के लिए एक मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में किए गए रूपांतरण की समीक्षा के लिए एक मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा होंगे, जबकि इसके अन्य सदस्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, विद्यालयी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शामिल हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश के अनुसार समिति का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी माध्यम में विद्यालयों के रूपांतरण के निर्णयों की समीक्षा करना और भविष्य की दिशा निर्धारित करना है। विद्यालयी शिक्षा विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया है, और इसके सदस्य सचिव शासन सचिव, विद्यालयी शिक्षा विभाग होंगे। राज्यपाल की आज्ञा से यह आदेश जारी किया गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर