भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार अपना रही जीरो टॉलरेन्स की नीति

मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार अपना रही जीरो टॉलरेन्स की नीति

भ्रष्टाचार के मामले में श्रम विभाग का कार्मिक होगा बर्खास्त

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उप श्रम आयुक्त, अलवर के कनिष्ठ सहायक देशराजसिंह  गुर्जर को भ्रष्टाचार के मामले में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पश्चात कारावास व अर्थ दंड से दंडित किए जाने के फलस्वरूप सेवा से बर्खास्त किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है । अब श्रम विभाग कनिष्ठ सहायक को सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही करेगा। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध सरकार द्वारा लगातार  कठोर कार्यवाही की जा रही है। 

मुख्यमंत्री द्वारा अलवर की मै. एस. एस. बी इंजीनियर्स प्रा. लि.  व टपूकड़ा की मै.खुशखेड़ा स्टील्स प्रा. लि.  के विरूद्ध कारखाना अधिनियम की धारा 7ए के तहत न्यायालय में अभियोजन चलाने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया है। इन कारखानों में  अधिनियम में अंकित सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन होने से दुर्घटना के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी। अब श्रम विभाग इन कारखानों के प्रबंधकों के विरूद्ध न्यायालय में अभियोजन चलाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘उद्यमी संवाद’ समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई प्रतिनिधियों के साथ...
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद
चैत्र नवरात्रा का शुभारंभ कल : मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, पूरे नौ दिनों की होगी चैत्र नवरात्रि