निम्स जयपुर की बड़ी उपलब्धि, सेल्फोस विषाक्तता से पीड़ित 21 वर्षीय युवक को ईसीएमओ के सहारे मिली नई जिंदगी

दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की तैयारी

निम्स जयपुर की बड़ी उपलब्धि, सेल्फोस विषाक्तता से पीड़ित 21 वर्षीय युवक को ईसीएमओ के सहारे मिली नई जिंदगी
निम्स अस्पताल, जयपुर ने एक बार फिर गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण चिकित्सा उपचार में उल्लेखनीय सफलता हासिल। अस्पताल में सेल्फोस विषाक्तता से पीड़ित 21 वर्षीय युवक की जान बचाकर एक नई मिसाल कायम। कार्डियक सर्जन डॉ. रामचंद्र शेरावत ने बताया कि युवक ने सेल्फोस का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर।

जयपुर। निम्स अस्पताल, जयपुर ने एक बार फिर गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण चिकित्सा उपचार में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अस्पताल में सेल्फोस विषाक्तता से पीड़ित 21 वर्षीय युवक की जान बचाकर एक नई मिसाल कायम की गई है। कार्डियक सर्जन डॉ. रामचंद्र शेरावत ने बताया कि युवक ने सेल्फोस का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। सेल्फोस विषाक्तता को चिकित्सा विज्ञान में सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। इसका सीधा प्रभाव हृदय पर पड़ता है, जिससे हृदय की पंपिंग क्षमता तेजी से घट जाती है और ज्यादातर मामलों में मरीज की अचानक मृत्यु हो जाती है। ऐसे मरीजों का उपचार चिकित्सकों के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। विषाक्तता के कारण युवक के हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो गई थी।

जांच में पाया गया कि युवक के हृदय की पंपिंग क्षमता घटकर मात्र 10 प्रतिशत रह गई थी, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। मरीज को तत्काल ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सेल्फोस विषाक्तता के ऐसे गंभीर मामलों में, जहाँ ईसीएमओ की आवश्यकता पड़ती है, सफल उपचार के उदाहरण अत्यंत कम हैं। ईसीएमओ और गहन उपचार के बाद मरीज के हृदय की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसकी पंपिंग क्षमता बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो गई। अब मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है और उसे अगले एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप
चीन ने कहा कि उसकी एक पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर में डमी वॉरहेड वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण। ऑस्ट्रेलिया की...
रिफाइनरी पर सियासत, जूली ने कांग्रेस राज में कार्य प्रगति का दावा किया
ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, 100 से अधिक ई-रवन्ना चालान वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
₹2.9 करोड़ की विदेशी नौकरी छोड़ IIT गोल्ड मेडलिस्ट ने चुना परिवार, संभाली कानपुर की किराना दुकान
वाहनों के पंजीयन और डीएल के बैकलॉग पर सख्ती, सत्यापन के बाद ही होगी एंट्री
शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान पर जोर, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
UCC पर जनता से मांगे 19 सवालों के जवाब, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और समान तलाक कानून पर भी राय