ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 7.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दामोदर प्रसाद गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 7.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दामोदर प्रसाद गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी

सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम एमडी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत पुलिस थाना दौलतपुरा, जयपुर पश्चिम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उनके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक् पश्चिम राजेश गुप्ता, आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू उषा यादव, आईपीएस के निकट सुपरविजन में थाना दौलतपुरा की विशेष टीम का गठन किया गया।

थानाधिकारी सुनील कुमार गोदारा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। दिनांक 09.02.2026 को प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर अखैपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी दामोदर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 7 ग्राम 42 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में थाना दौलतपुरा पर मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त एवं आपूर्ति स्रोतों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी 
दामोदर प्रसाद उम्र 42 वर्ष,
निवासी ग्राम देवपुरा टाकरड़ा, थाना कालाडेरा, जिला जयपुर ग्रामीण,
वर्तमान पता: मकान नं. 28, सालासर विहार, 32 अखैपुरा दौलतपुरा, जयपुर

सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम एमडी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है। वहीं बगरू थाना क्षेत्र में पुलिस ने 08 ग्राम एमडी के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Read More मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान

इसी क्रम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी एक व्यक्ति को 1.4 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More जेईसीसी में नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का आगाज : 200 से अधिक कंपनियां कर रही नवीनतम तकनीक और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन, अत्याधुनिक समाधानों की दिखी झलक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग