ऑपरेशन आग के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध देशी पिस्टल बरामद, एक युवक गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान

ऑपरेशन आग के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध देशी पिस्टल बरामद, एक युवक गिरफ्तार

पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत जयपुर पूर्व जिले की विशेष टीम और पुलिस थाना खोह नागोरियान की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है।

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत जयपुर पूर्व जिले की विशेष टीम और पुलिस थाना खोह नागोरियान की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संजीव नैन ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के तहत टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहाब सिंह पुत्र शिवराम मीणा निवासी गांव मेवलीपुरा, पोस्ट सलेमाबाद, थाना बाड़ी, जिला धौलपुर (राज.) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नं. 635/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में थाना खोह नागोरियान पर मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जयपुर में रहकर पढ़ाई करता है और कुछ समय पहले अपने गांव गया था, जहाँ से उसने पिस्टल लाकर जयपुर में बेचने की योजना बनाई थी, ताकि उसे आर्थिक सहायता मिल सके। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार की आपूर्ति कहां से हुई और इससे जुड़ा कोई नेटवर्क तो नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद