ऑपरेशन आग में बड़ी सफलता : अवैध हथियार और भारी संख्या में कारतूस समेत 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कर रहे थे तैयारी

आर्म्स एक्ट एवं 112 बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज

ऑपरेशन आग में बड़ी सफलता : अवैध हथियार और भारी संख्या में कारतूस समेत 6 गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कर रहे थे तैयारी

अवैध हथियारों की रोकथाम और गैंगवार पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आग के तहत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और थाना रामनगरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

जयपुर। अवैध हथियारों की रोकथाम और गैंगवार पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आग के तहत जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और थाना रामनगरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि इस संबंध में एक टीम गठित की गई। कार्रवाई में पुलिस ने 03 अवैध देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 29 जिंदा कारतूस, 02 खाली मैग्जीन तथा एक ब्लैक शिफ्ट कार  जप्त की। गिरफ्तार आरोपियों में खालिद खान, महेंद्र उर्फ माही गुर्जर, गिरधारी मिरोटा, रवि गुर्जर, हनीफ मेव और नितिन घीया—शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना रामनगरिया में आर्म्स एक्ट एवं 112 बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

गैंगवार की योजना थी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रामनगरिया इलाके में प्रतिद्वंद्वी बाली मीणा गैंग से वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बड़ी वारदात की तैयारी में थे। 02 दिसंबर को बाली मीणा और उसके साथियों द्वारा रवि गुर्जर के साथी सोनू मीणा पर हमला किया गया था, जिसका बदला लेने के लिए सभी बदमाश हथियारबंद होकर इकट्ठा हुए थे। रवि गुर्जर और नितिन घीया ने पूछताछ में बताया कि हथियार उन्हें खालिद खान और महेंद्र उर्फ माही गुर्जर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। हथियारों की सप्लाई कहां से होती थी, इसकी जांच जारी है। गिरफ्तार बदमाशों में महेंद्र उर्फ माही गुर्जर थाना लालसोट, जिला दौसा में अपहरण मामले में फरार चल रहा था। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी संबंधित थानों से तलब किया गया है। पुलिस ने कहा कि अभियान ऑपरेशन आग आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में संगठित अपराध तथा गैंगवार पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत