भाजपा कोर कमेटी की बैठक, उपचुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री निवास पर बैठक हुई

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, उपचुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों झुंझुनू खींवसर, चौरासी, दौसा, देवली उनियारा, रामगढ़ और सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में इसी माह चुनाव घोषित होना तय बताया जा रहा है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश सह प्रभारी विजय रहाटकर, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार बैठक में राजस्थान में आगामी दिनों में संभावित उपचुनाव और पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर गहन चर्चा हुई। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों झुंझुनू खींवसर, चौरासी, दौसा, देवली उनियारा, रामगढ़ और सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में इसी माह चुनाव घोषित होना तय बताया जा रहा है। ऐसे में राजस्थान में इन सीटों को जीतने के लिए पार्टी कोर कमेटी की बैठक में खास रणनीति बन सकती है । साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान की रफ्तार काफी काम है, ऐसे में सदस्यता अभियान की गति को तेज करने के लिए भी सभी नेताओं के सुझाव लिए गए।

भाजपा उपचुनाव के प्रत्याशियों का पैनल तैयार, नड्डा की आज रात बैठक में रखेंगे
सीएम भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राजस्थान में आगामी दिनों में होने वाले सात विधानसभा उपचुनावों के दावेदारों के पैनल तैयार किए गए हैं। इन पैनल पर चर्चा के बाद तीन-तीन नाम को पैनल में रखा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली बैठक में इन नाम के पैनल को रखा जाएगा। हालांकि विधानसभा सीटों पर चेहरे का फाइनल होंगे यह अभी तय नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल