राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 

हाईकोर्ट प्रशासन के ईमेल पर समान पैटर्न में धमकी भरा मेल भेजा गया 

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ को फिर ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने परिसर की जांच की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। एहतियातन सुनवाई एक घंटे टाली गई और परिसर खाली कराया गया। पूर्व में भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के परिसर में एक बार फिर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी हाईकोर्ट प्रशासन के ईमेल पर समान पैटर्न में धमकी भरा मेल भेजा गया है। मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी है। वहीं मुकदमों की सुनवाई एक घंटा बाद में शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे हैं। सुरक्षा दस्तों की ओर से हाईकोर्ट की मुख्य बिल्डिंग की गहनता से जांच की गई। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

हाईकोर्ट चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि बम की सूचना मिलते ही पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की ओर से पूरे हाईकोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। वहीं हाईकोर्ट के मुख्य परिसर से न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व पक्षकारों को बाहर निकाला गया है। मौके पर किसी भी अनहोनी ने निपटने के लिए फायर बिग्रेड और एंबुलेंस तैनात की गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं, लेकिन यहां अब तक कई बार बम ब्लास्ट के मेल मिल चुके हैं। जांच एजेंसियां अभी तक यह तक मालूम नहीं कर पाई है कि मेल कहां से आया है। हर बार मेल मिलने के बाद मुकदमों की सुनवाई बीच में बंद कर दी जाती है और कोर्ट परिसर खाली करा लिया जाता है। जिससे एक और भय का माहौल पैदा हो गया है, वहीं मुकदमों की सुनवाई भी प्रभावित होती है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट प्रशासन को सबसे पहले गत वर्ष 31 अक्टूबर को बम विस्फोट की पहली धमकी मिली थी। इसके बाद 5 दिसंबर को दूसरी धमकी दी गई। वहीं 8 दिसंबर से लगातार चार दिनों तक बम ब्लास्ट को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन को मेल भेजे गए। इसके बाद गत छह फरवरी को ब्लास्ट की धमकी दी गई।

Read More जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के नए अकादमिक भवन, कुलगुरु आवास और स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का...
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास : इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, विराट कोहली ने शानदार करियर के लिए दी बधाई
घरेलू हिंसा, गरीबी और पोलियो को हराकर शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ पैरा एथलेटिक्स का गोल्ड
आईसीयू से भी जारी रहा छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह, अनशन नौवें दिन पहुँचा
भिवंडी में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे, राहत और बचाव कार्य जारी
डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के निशस्त्रीकरण के ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान, नई फिलिस्तीनी सरकार और स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम
उतार-चढ़ाव के बीच खुले शेयर बाजार, लगातार बिकवाली से आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव