बम की धमकी देने वाली महिला को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

11 राज्यों में ई-मेल के जरिए बम धमाके की भेज चुकी है धमकी 

बम की धमकी देने वाली महिला को अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार रेनी जोशील्डा दिविज प्रभाकर से एकतरफा प्रेम करती थी और उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन दिविज ने फरवरी 2025 में किसी अन्य से विवाह कर लिया।

जयपुर। देश के कई शहरों समेत जयपुर में बम धमाके की धमकी देने वाली एक महिला को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेनी जोशील्डा निवासी चेन्नई देश के 11 राज्यों में ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी भेज चुकी है। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच के अनुसार साइबर क्राइम यूनिट लंबे समय से इस मामले में जांच कर रही थी। रेनी जोशील्डा पेशे से एक वरिष्ठ कंसल्टेंट है और डेलॉयट में काम कर रही है। वह बीई रोबोटिक्स में कर चुकी है। 

एकतरफा प्रेम में उपजा अपराध : पुलिस के अनुसार रेनी जोशील्डा दिविज प्रभाकर से एकतरफा प्रेम करती थी और उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन दिविज ने फरवरी 2025 में किसी अन्य से विवाह कर लिया। इस बात से आहत रेनी ने दिविज को फंसाने के लिए उनके नाम पर कई फर्जी ई-मेल आईडी बनाए और देशभर में बम धमाके की धमकी देने शुरू कर दी। युवती धमकियां भेजने के लिए डार्क वेब का उपयोग करती थी, ताकि डिजिटल ट्रेल छुपा सके। 

जयपुर में कई धमकी भरे ई-मेल
युवती ने जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम को 8, 12 और 13 मई को बम से उड़ाने की धमकी भेजी थी। 13 मई को भेजे मेल में रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी शामिल थी। इसी तरह 9 मई को जयपुर मेट्रो को भी बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। ई-मेल में लिखा होता था कि साल 2003 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में एक लड़की के साथ रेप करने वाले के खिलाफ  पुलिस कार्रवाई करे, अन्यथा धमकी जारी रहेगी। अहमदाबाद पुलिस के अनुसार इस केस में देश के 11 राज्यों की पुलिस लगातार संपर्क में है। साइबर क्राइम यूनिट ने युवती से संबंधित सभी डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री सबूत जुटा लिए गए हैं और एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल यूएई से कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा भारतीय टैंकर : कंपनियों को आपूर्ति जारी रखने में मिलेगी मदद, जानें कितना आया तेल
यूएई से 80,886 टन कच्चा तेल लेकर भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। अडानी पोर्ट्स के अनुसार,...
दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर हादसा : डिवाइडर से टकराकर 30 फुट गहरी खाई में गिरी फॉरच्यूनर, 3 दोस्तों की मौत
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 : एसीएस का निरीक्षण, रिवर्स कॉल से संतुष्टि फीडबैक लेने के निर्देश
अमेरिकी का ईरान में हमला : होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट मिसाइल ठिकानों पर की बमबारी, कहा- अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए थी खतरा
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 : 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस
राजस्थान से आए पत्रकारों के दल ने किसान से की मुलाकात : राम शरण से ली आधुनिक खेती से आय वृद्धि के मॉडल के बारे में जानकारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का भी किया अवलोकन
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप