ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक हवामहल का स्मारक का करेंगा भ्रमण, विशेष फोटो सेशन के लिए हो सकती है मंच की व्यवस्था

व्यक्तिगत तस्वीरें ऐतिहासिक स्मारक की भव्य पृष्ठभूमि में ली जाएंगी

ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक हवामहल का स्मारक का करेंगा भ्रमण, विशेष फोटो सेशन के लिए हो सकती है मंच की व्यवस्था
ब्रिक्स ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री मीटिंग में शामिल अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह हवामहल का भ्रमण करेगा। प्रतिनिधि श्रीकृष्ण के मुकुट से प्रेरित माने जाने वाले हवामहल के प्रतिष्ठित फसाड के सामने फोटो सेशन में हिस्सा लेंगे। इसके लिए विशेष स्टेज भी तैयार किया जा सकता है। यह दौरा जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की अद्वितीय स्थापत्य कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

जयपुर। ब्रिक्स ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री मीटिंग के अवसर पर जयपुर आए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के लिए गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत होने का विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके तहत शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हवामहल स्मारक का भ्रमण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल सुबह 10 से 11 बजे के बीच हवामहल के मुख्य भाग में पहुंचेगा। यहां प्रतिनिधि हवामहल के उस प्रसिद्ध अग्रभाग (फसाड) के सामने फोटो खिंचवाएंगे, जिसकी आकृति श्रीकृष्ण के मुकुट से प्रेरित मानी जाती है।

अपनी अनूठी वास्तुकला और गुलाबी रंगत के कारण हवामहल दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के फोटो सेशन को विशेष बनाने के लिए हवामहल के सामने एक मंच (स्टेज) भी तैयार किया जा सकता है। इस दौरान प्रतिनिधियों की समूह एवं व्यक्तिगत तस्वीरें ऐतिहासिक स्मारक की भव्य पृष्ठभूमि में ली जाएंगी। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों का हवामहल भ्रमण जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की स्थापत्य कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि विदेशी मेहमानों को जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का अनुभव मिल सके।

Tags: brics

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं
खाद्य मिलावट के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट के स्टोर्स पर जांच में एक्सपायरी खाद्य...
त्योहारों पर जयपुर स्टेशन में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, जीएम ने परखी व्यवस्थाएं
व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग
भड़ाना हत्याकांड : मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, 3 और दबोचे
हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका, राजस्थान में टाटा का मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ विवाद गहराने के बीच रूस पर लगे कई प्रतिबंध हटाए, कहा- प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार को होता गंभीर नुकसान