21 शहरों में बस स्टैंड होंगे रेनोवेट, नौ में बनेंगे नए बस स्टैंड

यात्री सुविधाओं का विकास होगा

21 शहरों में बस स्टैंड होंगे रेनोवेट, नौ में बनेंगे नए बस स्टैंड

राजस्थान रोडवेज प्रशासन यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 21 बस स्टैंडों का रेनोवेट करेगा।

जयपुर । राजस्थान रोडवेज प्रशासन यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए 21 बस स्टैंड का रेनोवेट करेगा। इनमें आबू रोड, नीमकाथाना, रतनपुर, बांसवाड़ा, बारां, सिंधी कैंप जयपुर, अनूपगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, सांडेराव, झालावाड़, खाटू श्यामजी, माउंट आबू नया बस स्टैंड, फलोदी, नदबई, माधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक शामिल हैं। इन पर कुल 20.50 करोड़ रुपए की लागत से यात्री सुविधाओं का विकास होगा । यह कार्य राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा। 

9 शहरों में नए बस स्टैंड का होगा निर्माण : 

प्रथम चरण में कामां डीग, रूपवास भरतपुर, बनेरा शाहपुरा, श्री डूंगरगढ़ बीकानेर, महुआ दौसा, सपोटरा करौली, धोद सीकर, खींवसर नागौर और डीग में नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इन पर कुल 14.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कदम यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और बस परिवहन को अधिक सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।

Tags: bus stand

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल