नरेगा ग्रेवल सड़कों के अधूरे कार्यों का मामला सदन में गूंजा : ग्राम पंचायत में सड़कों के प्रस्ताव सालों से लंबित,  पूसाराम गोदारा के सवाल का देवासी ने दिया जवाब

ग्रेवल सड़कों का काम शुरू कर दिया है

नरेगा ग्रेवल सड़कों के अधूरे कार्यों का मामला सदन में गूंजा : ग्राम पंचायत में सड़कों के प्रस्ताव सालों से लंबित,  पूसाराम गोदारा के सवाल का देवासी ने दिया जवाब

महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों रोजगार के माध्यम से रतनगढ़ से जुड़ी पंचायत समिति में पांच कार्य शुरू कर दिए हैं। छह कार्य अभी शुरू नहीं किए गए हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में रतनगढ़ पंचायत समिति में मनरेगा योजना में स्वीकृत कार्य को लेकर सवाल उठा। प्रश्नकाल में विधायक पूसाराम गोदारा ने सवाल उठाते हुए ग्रेवल सड़कों से जुड़ा मामला उठाया। गोदारा ने कहा कि ग्राम पंचायत में सड़कों के प्रस्ताव बरसों से लंबित हैं। 130 एमएम बारिश में सड़कें खराब हुई हैं। मंत्री ओटाराम देवासी ने जवाब देते हुए कहा कि ग्रेवल सड़कों का काम शुरू कर दिया है। 

महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों रोजगार के माध्यम से रतनगढ़ से जुड़ी पंचायत समिति में पांच कार्य शुरू कर दिए हैं। छह कार्य अभी शुरू नहीं किए गए हैं। रास्ते की समस्या है। गोदारा ने कहा कि 2008 और 2015-16 में जो सड़कें स्वीकृत हुई थी वह अब तक नहीं बनी हैं। आम आदमी का पैसा टैक्स के रूप में लिया जा रहा है, इसलिए सड़कों का लाभ भी मिलना चाहिए। मंत्री ओटाराम देवासी ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ कार्य रास्ता नहीं होने के कारण अभी शुरू नहीं हुआ, लेकिन मैं जल्दी शुरू कराऊंगा।

Tags: nrega

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार,  900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी  विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी हुई। वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स...
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट