अल्बर्ट हॉल को भेंट की चंद्रशेखर की साइकिल और डंडा
देश की आजादी में शहीद चंद्रशेखर आजाद का योगदान अतुलनीय है।
जयपुर के बाबा हरिशचंद्र मार्ग में क्रांतिकारी राजवैध नारायण शुक्ल उन्हें हथियार सप्लाई करते थे।
जयपुर। पिंकसिटी में अब आप आजादी में शहीद चंद्रशेखबर आजाद से संबंधित साइकिल और डंडा देख सकेंगे। इसके लिए आपकों ज्यादा कुछ नहीं करना बस जयपुर के अल्बर्ट हॉल जाना होगा। दरअसल कला एवं संस्कृति मंत्री बीड़ी कल्ला की मौजूदगी में मुक्ति नारायण शुक्ल की पौत्री कृष्णा शुक्ल एवं ममता तिवारी ने सोमवार को अल्बर्ट हॉल में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडा पुरातत्व विभाग के निदेशक प्रदीप के गावंड़े को राजकीय संग्रहालय ऐल्बर्ट हॉल के लिए भेंट किया। देश की आजादी में शहीद चंद्रशेखर आजाद का योगदान अतुलनीय है। जयपुर के बाबा हरिशचंद्र मार्ग में क्रांतिकारी राजवैध नारायण शुक्ल उन्हें हथियार सप्लाई करते थे। बाबा हरिशचंद्र मार्ग में दीवान शिवनारायण मिश्र की हवेली में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गुप्त शस्त्रागार था। ऐल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद से सम्बंधित साइकिल और डंडे को संग्रहालय में शीघ्र प्रदर्शित किए जाने की योजना है। इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comment List