जयपुर एयरपोर्ट : अकासा की बेंगलुरु फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव, जानें संचालन समय 

बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी

जयपुर एयरपोर्ट : अकासा की बेंगलुरु फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव, जानें संचालन समय 
बेंगलुरु और जयपुर के बीच संचालित होने वाली अकासा एयर की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके तहत, फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव होगा।

जयपुर। बेंगलुरु और जयपुर के बीच संचालित होने वाली अकासा एयर की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके तहत, फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव होगा। साथ ही, फ्लाइट का संचालन नए नंबर से किया जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार, अब बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद, यही फ्लाइट जयपुर से दोपहर 12:10 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इससे पहले इस फ्लाइट का बेंगलुरु से जयपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:50 बजे था। वहीं, जयपुर से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट सुबह 11:30 बजे रवाना होती थी।

नए शेड्यूल में आगमन और प्रस्थान, दोनों के समय में 40 मिनट का बदलाव किया गया है। फ्लाइट के नए नंबर और बदले हुए समय के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं