मोरपाल के समर्थन में अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल और वसुंधरा राजे का रोड शो, कहा- दो साल में जितना विकास किया, कांग्रेस पांच साल में नहीं कर सकी

भाजपा-कांग्रेस सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

मोरपाल के समर्थन में अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल और वसुंधरा राजे का रोड शो, कहा- दो साल में जितना विकास किया, कांग्रेस पांच साल में नहीं कर सकी
विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विशाल रोड शो किया। जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं जितने कांग्रेस सरकार पांच साल में भी नहीं कर पाई।

अंता। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विशाल रोड शो किया। जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं जितने कांग्रेस सरकार पांच साल में भी नहीं कर पाई। न्होंने कहा कि सरकार ने अंता क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। ईआरसीपी परियोजना, पेयजल आपूर्ति और किसानों को दिन में बिजली देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और गौपालन क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिल रहा है।

युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोरपाल को सेवा भावी, ईमानदार और जनता के सच्चे प्रतिनिधि बताते उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंता की जनता भाजपा के साथ है और विकास के लिए भाजपा को चुनना ही उचित निर्णय होगा। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर सम्मान दिया है। अंत में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर कहा कि विधायक बनकर मैं दिन-रात जनता की सेवा करूंगा।


रोड शो में भारी संख्या में उमडे़ लोग
इस दौरान हजारों की संख्या में आमजन सड़कों पर उमड़े। रोड शो के मार्ग पर अजीतपुरा बालाजी से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक 51 स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा की गई। विप्र फाउंडेशन, स्वर्णकार समाज और अन्य संगठनों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया। कोटा-बारां मार्ग के वाहनों को नेशनल हाईवे से डायवर्ट किया गया। रोड शो के दौरान लोगों ने मकानों की छतों से मुख्यमंत्री और नेताओं का अभिवादन किया।

अंता उपचुनाव में प्रचार थमा, अब डोर-टू-डोर जाएंगे
अंता विधानसभा के उपचुनावों के प्रचार-प्रचार का शोर रविवार शाम छह बजे थम गया। यहां मंगलवार को मतदान होगा। अब यहां प्रचार में जुटे सभी पार्टियों के नेता अंता क्षेत्र से लौट जाएंगे। केवल स्थानीय नेता ही क्षेत्र में रह सकेंगे। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी और स्थानीय कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क करेंगे। मंगलवार को चुनाव मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। 14 नवम्बर को मतगणना और संभवत: दोपहर तक परिणाम आ जाएगा।  

Read More सीएम भजनलाल ने जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन का किया भूमि पूजन, 55 करोड़ होंगे खर्च

भाजपा-कांग्रेस सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर: अंता उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। अब प्रचार में उतरे कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। चुनाव परिणामों के बाद इन नेताओं के प्रचार क्षेत्रों में प्रभाव का पता चलेगा। प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा में प्रत्याशी मोरपाल सुमन के पक्ष में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम, हाडौती क्षेत्र के कई मंत्री-विधायक प्रचार में कूदे। वहीं, कांग्रेस में प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जैसे दिग्गजों ने रोड शो और गांव-गांव जाकर प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के लिए आप पार्टी सांसद संजय सिंह, आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा जैसे नेताओं ने मोर्चा संभाला। 

Read More सीकर रोड हादसे पर उपमुख्यमंत्री गंभीर,अधिकारियों ने लिया मौके का जायजा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या "दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आदित्य टंडन की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस...
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी