मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे अहम मुलाक़ातें

प्रदेश को एक के बाद एक विकास की सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे अहम मुलाक़ातें

भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली रवाना। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े राजस्थान के महत्वपूर्ण विषयों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े राजस्थान के महत्वपूर्ण विषयों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में मूलभूत विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाक़ात करेंगे। बैठक में राजस्थान प्रदेश के शहरी विकास, मेट्रो परियोजनाओं और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दिल्ली दौरों से प्रदेश को एक के बाद एक विकास की सौगातें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट विज़न है कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उनकी कड़ी मेहनत और सक्रिय प्रयासों के चलते राजस्थान में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह