मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में राजस्थान के युवकों की मृत्यु पर जताया शोक, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के दिए निर्देश 

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

मुख्यमंत्री ने तेलंगाना में राजस्थान के युवकों की मृत्यु पर जताया शोक, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने तेलंगाना के बसारा क्षेत्र में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के युवकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने तेलंगाना के बसारा क्षेत्र में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के युवकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

इस घटना ने पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने घटना की जानकारी जुटाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

 

Read More एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर