रणथंभौर में बाघ के हमले में फॉरेस्ट रेंजर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बाघ के हमले में फॉरेस्ट रेंजर  देवेंद्र चौधरी की मृत्यु हो गई

रणथंभौर में बाघ के हमले में फॉरेस्ट रेंजर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

जयपुर। सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बाघ के हमले में फॉरेस्ट रेंजर  देवेंद्र चौधरी की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- देवेंद्र चौधरी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रभु राम से प्रार्थना की। इस घटना ने न केवल वन विभाग बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। रणथंभौर नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के दौरान फॉरेस्ट रेंजरों के समर्पण और साहस को याद किया जा रहा है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ रेंजरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार
सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना को लेकर एसीपी मालवीय नगर ने...
लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद
पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल
समानता और संविधान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर
बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव