स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 ; शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम मापदंड अनुसार कार्य करें : आयुक्त

जयपुर की रेकिंग में सुधार के लिए कार्य किए जाएं

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 ; शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम मापदंड अनुसार कार्य करें : आयुक्त

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अन्तर्गत कार्यरत टीमों के प्रभारियों को समय पर निरीक्षण एवं सर्वे करने के निर्देश दिए।

जयपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं नगर निगम जयपुर हेरिटेज के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, इसमें दोनों निगमों के आयुक्तों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों पर कार्य करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर की रेकिंग में सुधार के लिए कार्य किए जाएं। निगम गे्रटर मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ एवं हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने अधिकारियों के साथ सोलिड़ एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत संचालित प्रसंस्करण संयत्रों पर चर्चा की गई। 

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अन्तर्गत कार्यरत टीमों के प्रभारियों को समय पर निरीक्षण एवं सर्वे करने के निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ रैंकिग हासिल की जा सकें। इस दौरान सोलिड़ एंड लिक्विड़ वेस्ट मेंनेजमेंट के तहत संचालित प्रसंस्करण संयंत्र सेवापुरा स्थित 750 टीपीडी क्षमता का वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट, झालाना स्थित 25 टीपीडी क्षमता का एमआरएफ  प्लांट, हिंगौनिया स्थित 100 टीपीडी क्षमता का हिंगौनिया सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट), लागड़ियाबास स्थित 700 टीपीडी क्षमता का एमआरएफ  (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) कम आरडीएफ  प्लांट, डोमेस्टिक हर्जाडस सेनिटरी प्लांट, देहलावास स्थित एसटीपी प्लांट, लांगडियावास स्थित 300 टीपीडी क्षमता का सीएनडी वेस्ट प्लांट तथा डब्ल्यूटीई प्लांट पर चर्चा की गई तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदण्डों के अनुसार कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग