कांग्रेस नेता ने खड़गे को लिखा खून से पत्र, प्रदेश में असमंजस की स्थिति दूर करने की मांग

राजस्थान के संदर्भ में बना हुआ है भ्रम

कांग्रेस नेता ने खड़गे को लिखा खून से पत्र, प्रदेश में असमंजस की स्थिति दूर करने की मांग

मिश्रा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिए हम सब मिलकर पुरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनायेगें।

जयपुर। कांग्रेस नेता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर कहा है, कि राजस्थान के संदर्भ मे अनिर्णय और भ्रम की जो स्थिति बनी हुई है। उस पर जल्द से जल्द फैसला करें। क्योंकि 25 सितम्बर को जो कुछ घटना क्रम हुआ वो आपके संज्ञान में है। 

मिश्रा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि राहुल गांधी की यात्रा का प्रदेश में अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिए हम सब मिलकर पुरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनायेगें, लेकिन आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है कि आप राजस्थान के विषय में जल्द से जल्द फैसला करे। आज 52 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। आपसे आग्रह है कि उनके उठाये बिंदुओं पर भी जल्द से जल्द निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी 13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी
परिवहन मुख्यालय की ओर से पहले ही हीरापुरा बस स्टैंड से जुड़े टेम्पो के लिए दस रूट स्वीकृत किए जा...
अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर