कांग्रेस ने फैलाया भ्रष्टाचार, विकास को गति देने के लिए भाजपा को जिताएं : भजनलाल

तुष्टीकरण की राजनीति की है

कांग्रेस ने फैलाया भ्रष्टाचार, विकास को गति देने के लिए भाजपा को जिताएं : भजनलाल

शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है और गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों के माध्यम से भाजपा सरकार ने देश की तकदीर बदलने का काम किया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान जलगांव में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र के विकास को गति देने के लिए भाजपा-महायुति प्रत्याशी सुरेश दामू भोले को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। 

शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया है और गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों के माध्यम से भाजपा सरकार ने देश की तकदीर बदलने का काम किया है, जबकि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में स्कैम और भ्रष्टाचारों की नई इबारतें लिखी जाती थीं। कांग्रेस ने हमेशा झूठ, लूट, और तुष्टीकरण की राजनीति की है और भ्रम और भ्रष्टाचार ही फैलाया है। राजस्थान में हमारी डबल इंजन की सरकार ने 11 महीनों में ही संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र शक्ति और भक्ति की धरती है। राजस्थानियों की राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता और देश के विकास में अहम भूमिका रही है तथा उन्होंने दुनिया के हर कोने में प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थानी समाज के सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण अन्य लोगों पर भी विशेष प्रभाव होता है। 

हर प्रवासी राजस्थानी बने राइजिंग राजस्थान का हिस्सा 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार नौ से 11 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन करने जा रही है। इससे निवेश के नए अवसर के साथ ही प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से इस निवेश सम्मेलन में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

 

Read More सरपंच काम की ईच्छा शक्ति दिखाएं, विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी : शर्मा

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत