कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान में होंगे शामिल 

संविधान दिवस पर कांग्रेस दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान चलाएगी

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान में होंगे शामिल 

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता अभियान में शामिल होने के लिए 26 नवम्बर को वाहन, रेल और बस आदि माध्यम से तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली पहुंचेंगे।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की श्याम नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने बताया कि भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान दिवस पर कांग्रेस दिल्ली में संविधान रक्षक अभियान चलाएगी। 

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकर्ता अभियान में शामिल होने के लिए 26 नवम्बर को वाहन, रेल और बस आदि माध्यम से तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सेन ने बताया कि कार्यक्रम में जाति जनगणना: भारत का एक्सरे और कांग्रेस की बहुजन विचारधारा पर दो पैनल चर्चाएं होंगी। इस अवसर पर लोकेश सैनी, हरजिंदर सिंह रंधावा, कृष्णा सोलंकी, शीला सैनी, सुमन चौधरी, सरिता जानू, नानूराम कुमावत आदि ने भी विचार रखे। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, 5 घायल
इंडोनेशिया में रियाउ द्वीप प्रांत के बाटम में भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य...
आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी पेश, 80 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकेंगे वित्तीय जरूरतों को पूरा
खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं केजरीवाल : सुधांशु
राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक
डीआईपीआर निर्माण होगा सेंट्रलाइज्ड, प्रोजेक्ट्स के काम नहीं होंगे प्रभावित, समय पर होंगे पूरे
बिजली की समस्या के लिए 55 किमी दूर जाने की मजबूरी
असर खबर का - अनमोल रोमन जलसेतु का निखरेगा स्वरूप