तबादला सूचियों में खुला भ्रष्टाचार : पूरी तबादला सूची निरस्त हो, डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला

कार्मिकों के तबादले निरस्त करने का नया आदेश जारी किया

तबादला सूचियों में खुला भ्रष्टाचार : पूरी तबादला सूची निरस्त हो, डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला

व्याख्याताओं की तबादला सूची के विरोध में सोशल मीडिया पर लिखा गया और शिक्षक संघों का प्रदर्शन हुआ] तो आज आनन फानन में सरकार ने एसआईआर में लगे कार्मिकों के तबादले निरस्त करने का नया आदेश जारी किया।

जयपुर। शिक्षा विभाग में पहले तबादला सूचियां जारी होने और बाद में एसआईआर में लगे कार्मिकों के तबादले निरस्त करने के आदेशों पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।डोटासरा ने कहा है कि परीक्षा के एक माह शेष रहने के बावजूद शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानान्तरण किए गए हैं, पहले सितम्बर, 2025 में सात हजार से अधिक प्रधानाचार्यों के स्थानान्तरण किए गए। सोमवार को व्याख्याताओं की तबादला सूची के विरोध में सोशल मीडिया पर लिखा गया और शिक्षक संघों का प्रदर्शन हुआ] तो आज आनन फानन में सरकार ने एसआईआर में लगे कार्मिकों के तबादले निरस्त करने का नया आदेश जारी किया।

पहली बार राजस्थान में ऐसा हुआ है कि निजी एवं सरकारी स्कूलों में जो प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही है, उसमें सरकारी व्याख्याताओं की ड्यूटी लगी है उनमें एक-एक व्यक्ति को 10-12 स्कूलों का प्रभार दिया गया है। अब आदेश निकला है प्रायोगिक परीक्षाएं करवाने वाले असमंजस में हैं। क्योंकि एक तरफ  तो यह कहा जा रहा है कि ये शिक्षक पुराने स्थान पर ही रहेंगे और यदि राजकीय आदेश की पालना में नए स्थान पर ज्वाईन करें तो प्रायोगिक परीक्षा कौन करवाएगा, यह भी स्पष्ट नहीं है।   

Tags: transfer

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति...
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी