सीपी जोशी का कांग्रेस पर हमला- मोहब्बत की दुकान में नोटों का ढेर लगा हुआ है
कांग्रेस ने राजस्थान में करप्शन किया: सीपी जोशी
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस और करप्शन एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनका असली सच लूट और झूठ की दुकान है।
जयपुर। राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सांसद धीरज साहू के यहां हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। जयपुर स्थित बीजेपी दफ्तर पर प्रेस वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस को केवल पैसे से मोहब्बत है।
मोहब्बत की दुकान में नोटों का ढेर लगा हुआ है। कांग्रेस का मतलब करप्शन की दुकान है। कांग्रेस के तीन काम है। लूट, झूठ और फूट डालना।
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस और करप्शन एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनका असली सच लूट और झूठ की दुकान है। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List