जयपुर में बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड, रोडवेज की बसें पड़ी कम

रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 2900 बस है

जयपुर में बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड, रोडवेज की बसें पड़ी कम
राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर महिला और बालिकाओं को रोडवेज की (एसी और वोल्वो को छोड़कर) समस्त श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है।

जयपुर। रक्षाबंधन पर अपने गंतव्य स्थान पर जाने वाले यात्रियों की मंगलवार को सिंधी कैंप बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते रोडवेज की बसें कम पड़ गई। हालांकि कुछ स्थानों के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।

राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर महिला और बालिकाओं को रोडवेज की (एसी और वोल्वो को छोड़कर) समस्त श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात संजीव कुमार पांडे ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बस में आज रात 12 से कल यानी बुधवार रात 12 बजे तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेगी। यह सुविधा रोडवेज की साधारण एक्सप्रेस बसों में ही लागू रहेगी। रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 2900 ही बसे हैं और 800 अनुमानित बसें संचालित की जा रही है। लेकिन महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यह बसें कम पड़ेगी। हालांकि रोडवेज प्रशासन भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चला रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार