बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े, जयपुर की टीम ने श्योपुर में की कार्रवाई

रोडवेज बस में टिकट घोटाला

बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े, जयपुर की टीम ने श्योपुर में की कार्रवाई

राजस्थान रोडवेज की विशेष जांच में कोटा डिपो की बस में 42 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बस सारथी नईम खान ने 2520 रुपये लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं किए। मौके पर कार्रवाई कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कोटा डिपो की एक बस में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर आगार की टीम कोटा डिपो की बसों की जांच कर रही है। इसी क्रम में प्रबंधक यातायात वीरेंद्र सिंह और टीआई राधा किशन राणा ने श्योपुर में कोटा डिपो की एक बस को रोका और चेकिंग की।

जांच में बस में कुल 51 यात्री पाए गए, जिनमें से 42 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। टीम ने तुरंत बस सारथी के पास विवरण मांगा, जिसके बाद खुलासा हुआ कि बस सारथी नईम खान ने इन 42 यात्रियों से 2520 रुपए तो ले लिए थे, लेकिन उन्हें टिकट जारी नहीं किया। यह सीधे-सीधे राजस्व हानि और गंभीर लापरवाही का मामला माना गया।

जयपुर आगार की टीम ने मौके पर ही बस सारथी के खिलाफ रिमार्क लगाकर कार्रवाई की और संपूर्ण मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को सही सेवा मिले और राजस्व की हानि न हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत