उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पचपदरा-बागुंडी खण्ड का निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

संबंधितों को नोटिस देने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पचपदरा-बागुंडी खण्ड का निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को बालोतरा जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बागुंडी खण्ड का निरीक्षण किया

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को बालोतरा जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बागुंडी खण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की धीमी गति को लेकर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता एवं अधीशाषी अभियंता एनएच वृत जोधपुर को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अभियंता एनएच को आगामी 15 दिन में उक्त सड़क मार्ग की वास्तविक रिर्पोट को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बागुंडी खण्ड (लम्बाई 22किमी) का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था जो कि दिसम्बर 2024 में पूरा किया जाना था। उक्त मामले में मार्च 2025 तक का एक्सटेंसन मिलने के बावजूद भी लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूरा करवाया गया है। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता एनएच को जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित