एसएमएस अस्पताल में पहली बार हुई सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी, कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा लाभ

जटिल व महंगी सर्जरी अब पूरी तरह निशुल्क

एसएमएस अस्पताल में पहली बार हुई सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी, कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा लाभ

एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के सर्जरी ऑन्कोलॉजी विभाग में पहली बार साइटोरिडक्शन सर्जरी और एचआईपीईसी प्रक्रिया का सफल प्रयोग किया। यह अत्याधुनिक कैंसर उपचार तकनीक अब राजस्थान के सरकारी क्षेत्र में भी उपलब्ध हो गई है, जो उन्नत पेरिटोनियल कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा लाभ साबित होगी। इस अवसर पर एक लाइव सर्जिकल वर्कशॉप आयोजित की गई।

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के सर्जरी ऑन्कोलॉजी विभाग में बुधवार को पहली बार साइटोरिडक्शन सर्जरी (सीआरएस) और एचआईपीईसी प्रक्रिया का सफल प्रयोग किया गया। यह अत्याधुनिक कैंसर उपचार तकनीक अब राजस्थान के सरकारी क्षेत्र में भी उपलब्ध हो गई है, जो उन्नत पेरिटोनियल कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा लाभ साबित होगी। इस अवसर पर एक लाइव सर्जिकल वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के सर्जनों ने भाग लिया। वर्कशॉप सुबह 7:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक एसएमएस अस्पताल के ऑनको-ओटी में संपन्न हुई।

इस आयोजन के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं कार्यक्रम के प्रमुख समन्वयक डॉ. सुरेश सिंह, विभागाध्यक्ष – शल्य ऑन्कोलॉजी, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, ने बताया कि यह तकनीक कैंसर मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है और अब यह सुविधा सरकार की योजना से भी उपलब्ध रहेगी। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत यह जटिल व महंगी सर्जरी अब सभी पात्र कार्डधारकों के लिए पूरी तरह निशुल्क कराई जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित