राजस्थान पुलिस अकादमी में 438 महिला कांस्टेबल के बैच-102 का दीक्षांत समारोह शुरू, डीजीपी ने किया निरीक्षण
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ
जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में बैच-102 की पासिंग आउट एवं दीक्षांत परेड शुरू। समारोह में 438 नव-प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल पुलिस सेवा में शामिल हो रही। मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने परेड का निरीक्षण। राष्ट्रगीत के बाद परेड कमांडर प्रियंका बेनीवाल के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों ने परेड प्रस्तुत की।
जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में नव-प्रशिक्षित कांस्टेबलों के बैच-102 का पासिंग आउट एवं दीक्षांत परेड समारोह शुरू हो गया है। समारोह में 438 महिला कांस्टेबल प्रशिक्षण पूर्ण कर पुलिस सेवा में शामिल हो रही हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल, एडीजीपी बिपिन पाण्डेय, एडीजीपी एवं RPA निदेशक संजीब कुमार नार्ज़ारी सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके बाद परेड कमांडर प्रियंका बेनीवाल के नेतृत्व में नव-प्रशिक्षित महिला कांस्टेबलों ने परेड प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Oct 2026 14:48:25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति अभियान’ आयोजित।...

Comment List