संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- शहर की सफाई व्यवस्था में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

आश्रयहीन पशुओं को पकड़ कर गौशाला पहुंचाएं

संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- शहर की सफाई व्यवस्था में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक पूनम ने कहा कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के साथ ही मुस्तैद होकर काम करें। शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जयपुर। संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक पूनम ने कहा कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के साथ ही मुस्तैद होकर काम करें। शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एकीकृत नगर निगम की लालकोठी स्थित मुख्यालय भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रशासक पूनम ने सभी अधिकारियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा एवं आपसी समन्वय से काम करें, जिससे आमजन में भी विश्वास कायम हो सके तथा धरातल पर कायार्ें का क्रियान्वयन शीघ्रता से किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कायार्ें की दिन प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया, प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में सभी तैयारियां पूरी करने एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। प्रशासक पूनम ने कहा कि आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले इन आयोजनों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, इसलिए शहर के सौंदर्य को संवारा जाना चाहिए तथा सभी पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष बल देकर कार्य किया जाए। आश्रयहीन पशुओं को पकड़ कर गौशाला पहुंचाएं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल बहू को बेटी मान किया कन्यादान, जोशी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल
पुत्र ने कहा था कि उसके न रहने पर उसकी पत्नी का अच्छा रिश्ता देखकर फिर से घर बसा देना। ...
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण, कहा- यह दिवस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव
प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई