दिव्या मोहनानी को न्याय की मांग : मानसरोवर में सिंधी समाज का विशाल प्रदर्शन, उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

राजस्थान बंद का आह्वान

दिव्या मोहनानी को न्याय की मांग : मानसरोवर में सिंधी समाज का विशाल प्रदर्शन, उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

जयपुर महानगर की सिंधी पंचायतों और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन में भाग लिया।

जयपुर। मानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट चौराहे पर सिंधी समाज द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सिंधी एकता मंच समिति के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्या मोहनानी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने थड़ी मार्केट चौराहे से स्कूल तक मार्च निकालकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की। स्थिति को देखते हुए एडिशनल एसपी ललित शर्मा, एसीपी आदित्य काकड़े सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।  

सिंधी एकता मंच समिति के मुख्य संरक्षक तुलसी त्रिलोकानी और अध्यक्ष जय किशन मोदियानी ने पुलिस से स्कूल संचालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सिंधी समाज पूरे राजस्थान में उग्र प्रदर्शन करेगा और राजस्थान बंद का आह्वान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में संघ के महासचिव दिलीप बच्चानी, दौलत त्रिकोलानी समेत कई प्रमुख समाजसेवी शामिल हुए। जयपुर महानगर की सिंधी पंचायतों और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन में भाग लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान