हर विधानसभा क्षेत्र में काटे जा रहे कांग्रेस समर्थक के 4-5 हजार वोट : डोटासरा ने लगाया आरोप, कहा- इस मामले में जल्दी ही करेंगे बड़ा खुलासा 

वोट चोरी और लोकतंत्र की लूट की जा रही है

हर विधानसभा क्षेत्र में काटे जा रहे कांग्रेस समर्थक के 4-5 हजार वोट : डोटासरा ने लगाया आरोप, कहा- इस मामले में जल्दी ही करेंगे बड़ा खुलासा 

डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा है कि राजस्थान में बड़े पैमाने पर वोट चोरी और लोकतंत्र की लूट की जा रही है। 

जयपुर। चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में गुरुवार को आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि है। इस मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने हर विधानसभा में कांग्रेस समर्थित चार से पांच हजार वोट काटे जाने का आरोप लगाया है। साथ ही, इस मामले में जल्दी ही बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया है। डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा है कि राजस्थान में बड़े पैमाने पर वोट चोरी और लोकतंत्र की लूट की जा रही है। 

ये कोई साधारण राजनीतिक साजिश और एक राज्य का मामला नहीं है, ये लोकतंत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। बेहद चिंताजनक एवं अतिगंभीर जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से मोदी सरकार और भाजपा शीर्ष स्तर पर योजनाबद्ध षड्यंत्र रचा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद सीएमआर से एक पैन ड्राइव जारी की गई है, जिसमें प्रदेश की हर विधानसभा में कांग्रेस समर्थित 4 से 5 हजार वोट कटवाने का षड्यंत्रकारी डेटा दिया गया है। 

जानकारी मिली है कि सीएमआर के माध्यम से ये डेटा विधानसभा.वार भाजपा नेताओं तक पहुंचाया गया और एसआईआर पर अंतिम आपत्ति (15 जनवरी) से पहले एसडीओ कार्यालयों में बड़े पैमाने पर फॉर्म देकर कांग्रेस के वोट काटने की साजिश की जा रही है। 

 

Read More असर खबर का : शुभम लॉजिस्टिक्स को किया सीज तो जमा कराया बकाया 25 लाख टैक्स

Tags: dotasara

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी