डोटासरा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

डोटासरा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द ङ्क्षसह डोटासरा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 17 से 28 मई तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द ङ्क्षसह डोटासरा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 17 से 28 मई तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे।    

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि डोटासरा 17 एवं 18 मई को उत्तरप्रदेश में अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन विभिन्न सभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार अभियान में भाग लेंगे। डोटासरा 19 एवं 20 मई को दिल्ली में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

चतुर्वेदी ने बताया कि 21 से 28 मई तक डोटासरा हरियाणा एवं पंजाब के दौरे पर रह कर कांग्रेस के प्रत्याशियों का विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं एवं नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित कर प्रचार करेंगे तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की बागडोर संभालेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी