घाट की गूणी के हालात बदतर, टूटी सड़क पर जाम में फंस रहे वाहन चालक
एक हादसे के बाद दुपहिया बंद
पीक आवर्स के दौरान घाट की गूणी में वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
जयपुर। आगरा की तरफ से जयपुर में प्रवेश करने के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग घाट की गूणी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सीवर का पानी मुख्य सड़क पर फैला रहता है और वाहन चालक इस पर चलने के लिए मजबूर हैं। मानसून के ठीक पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की एक साइड का बड़ा हिस्सा तोड़ दिया गया है और वहां बड़े-बड़े पत्थर सड़कों पर पड़े हैं। ऐसे में हादसे होने का पूर्ण अंदेशा है। कई वाहन चालक पानी से फिसलकर गिर भी गए। इसके अलावा वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं ऐसे में कई बार जाम भी लग जाता है।
कोई विकल्प नहीं
पीक आवर्स के दौरान घाट की गूणी में वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। टनल में दुपहिया वाहनों का प्रवेश बंद है। जबकि चौपहिया वाहन गूणी से निकल सकते हैं। बारिश के कारण खुदी हुई सड़क से मिट्टी बह गई है तो सड़क के एक ओर बड़े-बड़े गढ्ढे भी हो गए हैं। प्रशासन की लापरवाही घाट की गूणी में नरक जैसे हालात पैदा कर रही है।
एक हादसे के बाद दुपहिया बंद
घाट की गूणी टनल शुरू हुई थी तो इसमें से दुपहिया वाहन भी चल रहे थे। इसके बाद एक हादसे में यहां एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई तो यहां दुपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। सवाल ये है कि हादसे तो सड़कों पर होते ही हैं। ऐसे में सड़कों को बंद तो नहीं किया जाता। अब जब घाट की गूणी में पानी की लाइन डालने का काम चल रहा है तो टनल को दुपहिया वाहनों के लिए खोलकर राहत दी जा सकती है।

Comment List