गृह क्लेश के कारण महिला कुएं में कूदी : पुलिस ने निकाला बाहर, जानें पूरा मामला 

कुएं में पानी नहीं होने से महिला जख्मी हो गई

गृह क्लेश के कारण महिला कुएं में कूदी : पुलिस ने निकाला बाहर, जानें पूरा मामला 

कालवाड़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर 150 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी नहीं होने से महिला जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से चारपाई बांधकर करीब 45 मिनट की मशक्कत से घायल महिला को निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर 150 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी नहीं होने से महिला जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से चारपाई बांधकर करीब 45 मिनट की मशक्कत से घायल महिला को निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीहर पक्ष जगतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी नवरतन धौलिया ने बताया कि इलाके के भंभोरी स्थित मीणों की ढाणी निवासी छोटे लाल की पत्नी घीसी देवी उर्फ सपना (45) आत्महत्या करने के लिए कुएं में कूद गई। किसानी करने वाले उसके परिवार में गुरुवार रात करीब 12 बजे झगड़ा हुआ। जिस पर गुस्से में आई घीसी घर से निकल गई। उसने तेजी से भागते हुए गहरे कुएं में छलांग लगा दी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण भारत में कमर्शियल गैस की किल्लत गहरा गई है। पीएम मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम...
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला 
53 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई : 30 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित : तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा 14 मार्च से आलप्पुषा मार्ग से संचालित, जानें किन स्टेशनों पर होगा ठहराव 
पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर लगाया एस्मा, घरेलू उपयोगों के लिए गैस की आपूर्ति की सीमा तय
एलपीजी की कमी की आशंका पर कर्नाटक कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति को ठहराया जिम्मेदार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण स्थिति हो सकती है और भी गंभीर