तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी का असर कम : शहरों में छाए बादल, बारिश होने की संभावना

मौसम साफ रहने की संभावना जताई है

प्रदेश के अधिकांश शहरों में शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि राजधानी जयपुर सहित शेखावाटी इलाकों में शनिवार शाम को अचानक मौसम बदला और हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग ने तीन फरवरी से प्रदेश के कुछ शहरों में बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। इस बीच सर्दी का असर कमजोर होने के बावजूद कोहरे का असर बना हुआ है। अलवर, करौली, नीमराना, सूरतगढ़ सहित कई इलाकों में शनिवार सुबह भी घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। वहीं राजस्थान में इस सीजन दिसंबर-जनवरी में औसत सर्दी रही। अब फरवरी में भी ठंडक कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फरवरी में राजस्थान के अधिकांश हिस्से में तापमान औसत से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। साथ ही तीन फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

प्रदेश के अधिकांश शहरों में शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Tags: winter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
सार्वजनिक निर्माण विभाग में नए मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (CE&AS) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज। वर्तमान CE&AS ताराचंद...
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल